9.9 C
New York
Sunday, April 14, 2024

कर्मचारियों के प्रदर्शन पर रोक अधिकारों का हनन : कुलदीप सिंह राठौर

हिमाचल ब्रेकिंग, शिमला । कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कर्मचारियों के प्रदर्शन पर रोक लगाने के आदेश को कर्मचारियों के अधिकारों का हनन बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारी वर्ग की कोई बात नहीं सुन रही है और उनके प्रदर्शन पर रोक लगाने के आदेश जारी कर रही है। यह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि यह आदेश कर्मचारियों के मौलिक अधिकारों का हनन है, इसे तुरंत वापस लेना चाहिए।

कांग्रेस भाजपा के किसी भी अलोकतांत्रिक निर्णय के खिलाफ लोगों के साथ खड़ी है। कांग्रेस संविधान से खिलवाड़ नहीं होने देगी। लोकतंत्र में कर्मचारियों या किसी को भी अपनी मांगों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन का पूरा अधिकार है। कर्मचारी किसी भी सरकार का महत्वपूर्ण अंग होता है, इसलिए इनकी मांगों व समस्याओं को अनसुना नहीं किया जाना चाहिए।

राठौर ने आरोप लगाया कि चार साल में मुख्यमंत्री ने न तो कभी कर्मचारियों की कोई बात सुनी और न ही प्रदेश के लोगों की किसी समस्या को देखा। अब जब प्रदेश में चुनाव की बेला शुरू हो गई है तो मुख्यमंत्री लोगों को लुभाने में जुटे हैं। कर्मचारियों को झूठे प्रलोभन दिए जा रहे हैं। सरकार अपने खर्च चलाने के लिए कर्ज पर कर्ज लिए जा रही है

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles