10.5 C
New York
Thursday, April 18, 2024

हिमाचल में बारिश का कहर: मणिकर्ण में बादल फटने से आई बाढ़ में 5 लापता, मलाणा में 10 वाहन बहे

हिमाचल ब्रेकिंग, कुल्‍लू। हिमाचल प्रदेश भारी बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। हिमाचल के कुल्‍लू जिले के मणिकर्ण में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। बुधवार सुबह 5 बजे के आसपास मणिकर्ण घाटी में बादल फटा और पार्वती नदी के सहायक नाले में बाढ़ आ गई। बाढ़ से चोंज गांव में काफी नुकसान हुआ है। बाढ़ के कारण पार्वती नदी के किनारे स्थित कैंपिंग साइट, 6 कैफे और एक होम स्‍टे बह गया है। बताया जा रहा है कि बाढ़ में कैफे संचालक व पर्यटकों सहित 5 लोग बह गए हैं। बाढ़ के कारण 4 पुल व सड़कें बह गई हैं।

मलाणा में 10 वाहन बहे
इसके अलावा मलाणा में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। बादल फटने से आई बाढ़ में 10 वाहन बह गए हैं। मलाणा गांव का संपर्क अन्‍य क्षेत्रों से कट गया है। प्रशासन की तरफ से राहत व बचाव टीमें भेज दी गई हैं।

भूस्‍खलन से कई मार्ग बंद
हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बारिश के कारण सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा है। बाढ़ व बारिश के कारण मणिकर्ण घाटी के ज्‍यादातर मार्ग बंद हो गए हैं। जगह-जगह पर सड़क पर मलबा गिर गया है और लोगों को आवागमन के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की तरफ से बंद पड़े मार्गों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, रामपुर के झाकड़ी के नजदीक ब्रोनी खड्ड के पास भूस्खलन होने से एन-एच-5 सुबह से बंद हो गया है। नेशनल हाईवे बंद होने से किन्नौर के लिए संपर्क मार्ग बंद हो गया है।

चार दिन लगातार बरसेगी आफत
मौसम विभाग की तरफ से बुधवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार सुबह से ही प्रदेश के अधिकतर हिस्‍सों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में लगातार चार दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। 6 जुलाई के लिए मैदानी व मध्य पर्वतीय कई भागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 7 से 9 तक येलो अलर्ट जारी हुआ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles