6.6 C
New York
Friday, March 29, 2024

Himachal By Election Result: हिमाचल में चारों सीटों पर जीती कांग्रेस, ‘हाथ’ को मिला जनता का साथ

शिमला। हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों व एक लोकसभा सीट के उपचुनाव के परिणामों में कांग्रेस को बड़ी जीत और भाजपा को झटका मिला है। हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह 8766 वोटों से चुनाव जीत गई हैं। प्रतिभा सिंह ने 365650 वोट हासिल किए। भाजपा प्रत्याशी कुशाल सिंह ठाकुर को 356884 वोट मिले हैं।

जुब्‍बल कोटखाई में रोहित ठाकुर जीते
जुब्बल-कोटखाई विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्‍याशी रोहित ठाकुर ने बाजी मार ली है। मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर 6293 वोटों से जीते हैं। रोहित ठाकुर को 29955 वोट मिले हैं। इनके मुकाबले में निर्दलीय प्रत्याशी चेतन बरागटा को 23662 वोट मिले है। इसी सीट पर भाजपा की प्रत्‍याशी नीलम सरैइक को 2644 और निर्दलीय प्रत्याशी सुमन कदम को 170 वोट मिले हैं। यहां 176 लोगों ने नोटा का बटन दबाया है।

अर्की में संजय अवस्‍थी विजयी
अर्की विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी 3219 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। अर्की में संजय अवस्‍थी विजयी को 30798 वोट हासिल हुए हैं। इसी सीट पर भाजपा के प्रत्‍याशी रत्‍न सिंह पाल को 27579 वोट मिले हैं। आजाद उम्‍मीदवार जीत राम को 547 मत मिले हैं। यहां 1626 लोगों ने नोटा का इस्‍तेमाल किया है।

फतेहपुर में भवानी सिंह पठानिया जीते
फतेहपुर सीट से कांग्रेस के ही भवानी सिंह पठानिया 5789 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। भवानी सिंह पठानिया को 24449 वोट हासिल हुए हैं। इस सीट पर भाजपा के प्रत्‍याशी बलदेव ठाकुर को 18660 वोट मिले हैं। आजाद उम्‍मीदवार राजन सुशांत को 12927 मत मिले हैं। आजाद उम्‍मीदवार डॉ. अशोक कुमार सोमल को 295 वोट और हिमाचल जन क्रांति पार्टी के उम्‍मीदवार पंकज कुमार दर्शी को 375 वोट मिले हैं।

30 अक्‍तूबर को डाले गए थे वोट
हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों व एक लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह आठ से जारी है। हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र समेत कांगड़ा के फतेहपुर, सोलन के अर्की और शिमला जिला के जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में 30 अक्तूबर को वोट डाले गए थे।

जीत के बाद नहीं निकाल सकेंगे जुलूस
हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव की मतगणना पूरी होने के बाद विजेता प्रत्याशी किसी प्रकार का विजय जुलूस नहीं निकाल पाएंगे। उपचुनाव का परिणाम आने के बाद रिटर्निंग अधिकारी से चुनाव प्रमाण पत्र लेने के समय भी विजयी प्रत्याशी के साथ सिर्फ दो अन्य लोग ही उपस्थित रह सकेंगे। कोरोना वायरस के मामलों को ध्‍यान में रखते हुए उपचुनाव की मतगणना के लिए भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से सख्त आदेश जारी किए गए हैं। भारत निवार्चन आयोग के आदेशों के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी पालरासू ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को स्पष्ट आदेश जारी कर दिए हैं कि वह आयोग के इस निर्देश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles