6.2 C
New York
Friday, March 29, 2024

केवल सिंह पठानिया बोले, फोरलेन के नए सर्वे से लोगों में काफी रोष, शिमला में उठाई प्रभावितों की मांगें

शाहपुर। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने शिमला में जाकर ओंकार शर्मा प्रधान सचिव राजस्व विभाग हिमाचल सरकार से मुलाकात की और उनके समक्ष शाहपुर संघर्ष समिति की मांगों को रखा। पठानिया ने बताया कि सिहुवा, द्रमन, शाहपुर, रैत से लेकर गगल तक फोरलेन बनने से जनता प्रभावित हो रही है। फोरलेन के लिए हुए नए सर्वे को लेकर जनता में भारी रोष है।

फोरलेन के नए सर्वे से सिहुवा, द्रमन, शाहपुर, रैत्त, चंबी राजोल बनोई और कुठमा व गगल के लोग एक तरफा प्रभावित हो रहे हैं। जबकि पिछले सर्वे में दोनों तरफ से कम जमीन ली जा रही थी, जिससे जनता में इतना रोष नहीं था, लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण अब नया सर्वे करवाया गया, जिससे एकतरफा ही जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है।

पठानिया ने कहा कि फोरलेन प्रभावित शाहपुर संघर्ष समितियों की जो मांगें हैं, उन पर विचार करे। पठानिया ने कहा कि यूपीए की कांग्रेस सरकार ने लैंड एक्ट बिल जो पास किया था। उस वक्‍त फोरलेन प्रभावित लोगों को मुआवजे का प्रावधान फैक्टर 4 के अंतर्गत किया गया था जो कि एक कनाल का लगभग 42 लाख मिलना था और बिल्डिंग का लैंड एक्ट एक्युजेशन पास जो हुआ था उस पर स्‍केयरमीटर 52 हजार की नोटिफिकेशन हुई थी। इसी के आधार पर फोरलेन से प्रभावित लोगों को मुआवजा मिलना चाहिए।

पठानिया ने राजस्व विभाग के सचिव से मांग की है कि कोई बीच का रास्ता निकाल कर सिहुवा से लेकर गगल तक बाजारों को कोई आंच न आए और फोरलेन भी बने। इस अवसर पर नवनीत शर्मा प्रदेश कांग्रेस सचिव,अजय बबली प्रधान सिहुवा उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles