9.3 C
New York
Thursday, April 18, 2024

सुखविंदर सिंह सुक्‍खू बोले-राजनीतिक फायदे के लिए हर महीने कर्ज ले रही सरकार

शिमला। कांग्रेस पार्टी की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि जयराम सरकार लगातार कर्ज लेकर हिमाचल को कर्ज में डूबो रही है। उन्होंने कहा कि यह कर्ज हिमाचल की जनता के लिए नहीं बल्कि अपने राजनीतिक फायदे के लिए सरकार ले रही है। कर्ज का यह पैसा विकास कार्यों पर खर्च नहीं किया जा रहा, बल्कि इससे फिजूल खर्जी पर उड़ाया जा रहा है।

सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि जयराम इस चुनावी साल में हर माह कर्ज ले रही है। अब सरकार 1000 करोड़ का कर्ज लेने की तैयारी में है। इससे पहले जयराम सरकार ने जुलाई में 1000 करोड़ रुपये कर्ज लिया था। इसके बाद फिर अगस्त में 1500 करोड़ रुपये का कर्ज लिया। बीते सितंबर माह में 2500 करोड़ रूपए लिया गया। अब फिर 1000 करोड़ रुपये का कर्ज जयराम सरकार ले रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि जयराम सरकार को एक उपलब्धि के लिए याद रखा जाएगा, वह यह कि इससे पहले सरकारों ने कुल जितना कर्ज लिया है, उतना अकेले जयराम सरकार अब तक ले चुकी है। इसके चलते हिमाचल का कुल कर्ज 70 हजार करोड़ से पार चुका है।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा जयराम सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव और हिमाचल स्थापना के भव्य समारोह कराकर अपनी पार्टी का प्रचार प्रसार करने का काम किया। इन आयोजनों पर 60-70 करोड़ रुपये जाया किया, जबकि इससे हिमाचल की जनता को कोई लाभ नहीं मिला। उल्टे इन आयोजनों से लोगों को भारी असुविधा हुई।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक आयोजन के लिए आसपास डिपो और सब डिपो से एचआरटीसी की 250-300 बसे भेज कर इन रूटों को तीन दिनों तक बाधित करने का काम जयराम सरकार ने किया है। इसी तरह अन्य चुनावी रैलियां हिमाचल की जनता के पैसों से की जा रही है। प्रदेश की जनता मंहगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है और जयराम सरकार फिजूल खर्ची कर सरकारी खजाने पर लगातार बोझ डाल रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles