9.3 C
New York
Friday, March 29, 2024

हिमाचल के ऊना में दर्दनाक हादसा, मार्बल के नीचे दबने से दो लोगों की मौत

हिमाचल ब्रेकिंग, ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में नए साल के पहले ही दिन दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा ट्रक से मार्बल उतारते समय हुआ। ट्रक को अनलोड करते समय पांच मजदूर मार्बल के नीच दब गए। हादसे में दो लोगों की जान चली गई है और दो लोग गंभीर घायल हुए हैं। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 25-25 हजार रुपये प्रदान कर दिए हैं। इसके अलावा 10-10 हजार घायलों के इलाज के लिए फौरी मदद मुहैया करवाई गई है।

जानकारी के अनुसार ऊना जिला मुख्‍यालय में मिनी सचिवालय का निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार दोपहर को एक ट्रक मार्बल लेकर पहुंचा था। ट्रक से मार्बल उतारने का काम मजदूर कर रहे थे, जिसमें महिलाएं भी शामिल थी। मार्बल उतारते समय अचानक ट्रक का एक टायर रेत में धंस गया। इससे मार्बल ट्रक के अंदर मौजूद मजदूरों पर गिर गया।

मार्बल की चपेट में पांच मजूदर आए थे, लेकिन मार्बल गिरते समय एक मजदूर तुरंत बाहर निकल गया। 4 मजदूर मार्बल के नीचे की फंसे रह गए। फंसे मजदूरों को निकालने के लिए आसपास के दुकानदार व लोग जुट गए। कड़ी मशक्‍कत के बाद चारों मजदूरों को मार्बल के नीचे से निकालकर क्षेत्रीय अस्‍पताल में पहुंचाया गया।

क्षेत्रीय अस्‍पताल में डॉक्‍टरों ने दो मजदूरों की मृत घोषित कर दिया। एक की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर दी है। मृतक मजूदरों की पहचान शिवा और शंकर के तौर पर हुई है। सभी मजदूर उत्‍तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एसडीएम डॉ. निधि पटेल ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और मृतकों के परिवारों व घायलों को फौरी मदद प्रदान की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles