Home Himachal हिमाचल उपचुनाव: भाजपा ने कांग्रेस के 6 बागियों को दिया टिकट, BJP...

हिमाचल उपचुनाव: भाजपा ने कांग्रेस के 6 बागियों को दिया टिकट, BJP ने जारी की प्रत्‍याशियों की सूची

0
16

शिमला, हिमाचल ब्रेकिंग। लोकसभा चुनाव के साथ हिमाचल प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्‍मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने उपचुनाव के लिए कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए छह बागियों को टिकट दिए हैं। भाजपा की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार धर्मशाला विधानसभा सीट से सुधीर शर्मा, लाहौल-स्पीति से रवि ठाकुर, सुजानपुर से राजेंद्र राणा, बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल, गगरेट से चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से देविंद्र कुमार भुट्टो को प्रत्याशी बनाया गया है।

कांग्रेस के छह अयोग्य घोषित बागी और तीन निर्दलीय विधायकों ने बीते शनिवार को भाजपा का दामन थामा था। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर इस दौरान नई दिल्‍ली में विशेष रूप से उपस्थित रहे।

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की चार सीटों के लिए अंतिम एवं सातवें चरण में पहली जून को वोटिंग होगी। इसी दिन हिमाचनल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव करवाया जाएगा। यह छह विधानसभा क्षेत्र वही हैं, जहां से कांग्रेस ने छह बागी विधायकों को अयोग्य घोषित किया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here