24.4 C
New York
Thursday, July 25, 2024

दो सगे भाइयों ने एक साथ छोड़ा संसार, एक ने अस्‍पताल और दूसरे ने घर पर तोड़ा दम

हिमाचल ब्रेकिंग, धनेटा। हर आंख नम थी और सबके दिल में गम, जब एक ही घर से दो सगे भाइयों की अर्थी निकली। दो भाइयों ने एक ही दिन में दुनिया को अलविदा कह दिया। एक भाई ने घर और दूसरे ने अस्‍पताल में दम तोड़ दिया। दिल को दुखी कर देने वाली यह घटना हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की है।

हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन की हथोल पंचायत के लाहड़ गांव में यह घटना हुई है। दोनों भाइयों के एक ही दिन में दुनिया छोड़ने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और इलाके में शोक की लहर है। सोमवार को दोनों का पैतृक श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

ग्राम पंचायत हथोल के लाहड़ गांव के रहने वाले रघुवीर सिंह 49 वर्ष पुत्र धूमा राम कुछ समय से बीमार थे और टांडा अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। टांडा में उपचार के दौरान बड़े भाई रघुवीर सिंह की सोमवार सुबह मौत हो गई। दूसरा भाई मस्तराम 47 वर्ष घर पर ही था। वह भी कुछ समय से बीमार चल रहा था। सोमवार सुबह ही अचानक उसकी मौत हो गई। मस्त राम 85 प्रतिशत दिव्यांग था। मस्तराम अपने पीछे एक बेटा व पत्नी छोड़ गया है। इसके साथ ही घर पर वृद्ध माता-पिता रह गए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles