15.4 C
New York
Thursday, May 16, 2024

कोरोना: लगातार चौथे दिन चार लाख से ज्‍यादा नए केस, 24 घंटे में 4,091 लोगों ने जान से धोया हाथ

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू होती जा रही है। पिछले चार दिन से लगातार चार लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 4 लाख से ज्‍यादा केस सामने आए हैं। संक्रमण बढ़ने के साथ-साथ मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है, जो कि चिंता का विषय बन गया है। बीते 24 घंटे में 4,091 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से जान गई है।

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से निपटना काफी मुश्किल होता जा रहा है। भारत के 16 राज्‍यों में संक्रमण में वजह से पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई हैं। इनमें गोवा, मिजोरम, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश, छत्‍तीसगढ़, मध्‍यप्रदेश, ओडिशा, बिहार, झारखंड और राजस्‍थान शामिल हैं। इन राज्‍यों में पिछले साल की तरह ही सख्‍त पाबंदियां लगाई गई हैं।

पीएम मोदी ने रविवार को पंजाब, कर्नाटक, बिहार और उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्रियों से कोरोना की स्थिति पर बातचीत की। इससे पहले शनिवार को उन्‍होंने महाराष्‍ट्र, मध्‍यप्रदेश और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्रियों से बात की थी। वहीं दिल्‍ली सरकार ने लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए फिर से बढ़ा दिया है। यह लॉकडाउन अगले सोमवार सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। इस बार मेट्रो के संचालन पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles